प्रदेशीय सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम चयनित
चयन ट्रायल जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार एवं छवि के निर्देशन में सम्पन हुआ
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 से 7 नवंबर 2026 तक आजमगढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 31 अक्टूबर को जेवी जैन डिग्री कॉलेज, सहारनपुर में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार एवं छवि के निर्देशन में संपन्न हुई। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन मुख्य टीम के लिए किया गया, जबकि दो खिलाड़ियों को आरक्षित सूची में रखा गया है।चयनित खिलाड़ियों में सहारनपुर से आदित्य, रितेश, दीपक, मोहित कुमार, आर्यन एवं तुषार कुमार, मुजफ्फरनगर से लक्ष्य कुमार और शौर्य कुमार तथा शामली से दानिश, दीपक, फारूक एवं प्रियांशु शामिल हैं।वहीं आरक्षित खिलाड़ियों में शामली के उजैफ और रिहान को स्थान दिया गया है।अब चयनित खिलाड़ी आजमगढ़ में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह है और सभी को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
0 टिप्पणियाँ