Ticker

6/recent/ticker-posts

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने दोनों नेताओं के योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने जवाहरलाल नेहरू के साथ मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। आजादी के बाद रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। वहीं, इंदिरा गांधी ने महिला सशक्तिकरण और देश की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। पाकिस्तान के दो हिस्से कर बांग्लादेश के निर्माण में उनकी भूमिका ने उन्हें विश्वभर में आयरन लेडी के रूप में पहचान दिलाई। सुरेंद्र कपिल ने कहा कि इंदिरा गांधी का यह कथन कि उनके खून का एक-एक कतरा देश के काम आएगा, आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में राहुल गांधी देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं। देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को मिलकर गुलदस्ते की तरह रहना चाहिए। आज देश को कांग्रेस की विचारधारा की आवश्यकता है। इस अवसर पर काजी शौकत, चंद्रजीत सिंह निक्कू, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, हरिओम मिश्रा, नीरज कपिल, अक्षय चौधरी, योगी वीर सेन, मयंक शर्मा, सोनू पठान, राजेश वर्मा, मनोज शर्मा, अश्वनी शर्मा, धर्मपाल जोशी, आरिफ मंसूरी एडवोकेट, शाहाबाद जमाल, विपिन खान शर्मा, शहनाज बेगम, आरिफ खान, सुनील राठौर और मोहम्मद यूनुस अंसारी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 प्रदेशीय सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम चयनित