Ticker

6/recent/ticker-posts

कुत्तों ने बुरी तरह नोचकर बालक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई मुर्गी फार्म हटाने व कुत्तों को पकड़ने की गुहार

कुत्तों ने बुरी तरह नोचकर बालक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई मुर्गी फार्म हटाने व कुत्तों को पकड़ने की गुहार 

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-थाना नागल क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेलडा जुनारदार में अवारा जंगली कुत्तों ने एक बालक को नोचकर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बेलडा जुनारदार निवासी रविन्द्र कुमार का ग्यारह वर्षीय बालक प्रियांशु उर्फ गुल्लू 30 अक्टूबर की शाम से अपने घर से अचानक लापता हो गया था जिसकी काफी खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका
शनिवार की सुबह जब ग्रामीण जंगल में खेत की ओर जा रहे थे तो गांव के एक छोर पर क्षत विक्षत अवस्था में बालक का शव पड़ा मिला। यह सूचना गाँव में फैल गई और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही मयटीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तदोपरांत दोपहर पश्चात शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गाँव में अवारा कुत्तों द्वारा घटित घटना पर ग्रामीणों में भारी गुस्सा दिखाई दिया। घटना से क्षुब्ध एहतेशाम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर गाँव के आसपास खुले मुर्गी फार्म को हटाने तथा अवारा कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 प्रदेशीय सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम चयनित