Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरी की 6 बाइक समेत नाबालिग गिरफ्तार

चोरी की 6 बाइक समेत नाबालिग गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- वाहन चोरी का खुलास करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद की हैं।रामलीला देखने गए पुरूषोत्तम नगर पथरी निवासी आकाश द्वारा दर्ज कराए गए बाइक चोरी के मुकद्मे की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने गैस गोदाम तिराहे के पास से चोरी की गयी बाइक समेत एक नाबालिग को पकड़ लिया।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोगीवाला रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक खंडहर में छिपाकर रखी गई 5अन्य मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस आरोपी किशोर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के साथ घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसआई रविंद्र कुमार,फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई मोहन कठैत, अपर उपनिरीक्षक जसवंत सिंह,कांस्टेबल दीपक चौधरी,जयपाल चौहान,अनिल,मुकेश चौहान, सोहन राणा, रविन्द्र बिष्ट,नरेश बहुगुणा,विरेन्द्र चौहान शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के ठेकेदारों ने प्रमुख सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात की।