Ticker

6/recent/ticker-posts

आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण सम्मिलित नही करने पर पेंशनरों में नाराजगी

 आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण सम्मिलित नही करने पर पेंशनरों में नाराजगी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-आठवें वेतन आयोग की संदर्भित शर्तों (टीओआर) में पेंशन पुनरीक्षण को सम्मिलित करने के संबंध में भारत सरकार द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर पेंशनर संगठनों में नाराजगी पनपने लगी है।आठवें वेतन आयोग द्वारा 1जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए वर्तमान पेंशन के पेंशन पुनरीक्षण पर स्पष्टीकरण नहीं मिलने की दशा में पेंशनर संगठन ने जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस दौरान गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने सेवानिवृत्त वन अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति उत्तराखण्ड के तत्वावधान में पेंशनर्स की सभा टाइगर रिजर्व रानीपुर स्थित सभागार में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वी.एस.तोमर की अध्यक्षता और प्रांतीय सचिव राजवीर सिंह मलिक तथा के.एन.तिवारी के संयुक्त संचालन में संपन्न हुई।बैठक में विशेष रूप से गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया जहां इन पदाधिकारियों सहित संगठन के नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।सेवानिवृत्त वन अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति उत्तराखण्ड के प्रांतीय अध्यक्ष वी.एस.तोमर और मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.पी.चौहान,उपाध्यक्ष सुखवंश सिंह,महामंत्री जे.पी चाहर,कोषाध्यक्ष आर.सी.पंत,उमाशंकर पाण्डेय को फूल माला और पौधा भेंटकर सम्मानित किया तो नए सदस्यों में नेत्रसिहं,मेघपाल सिह,आर.सी.कोठियाल, गुरदयाल सिह का संगठन में स्वागत किया गया।इस अवसर पर जीपीडब्लूओ के महामंत्री जे.पी चाहर ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद की स्थिति पर विस्तार से बताते हुए गोल्डन कार्ड की खामियों को उजागर किया।चाहर ने कम्यूटेशन कटौती,एक नॉशनल इंक्रीमेंट,पेंशन पहचान पत्र,पेंशनर्स दिवस,अतिरिक्त पेंशन के मामलों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।उन्होंने आठवें वेतन आयोग की टीओआर में वर्तमान पेंशनर्स को सम्मिलित नहीं करने और वित्त विधेयक 2025में पेंशनर्स के साथ भेदभाव करने के निर्णय का प्रभावी विरोध करने का आह्वान वन विभाग के पेंशनर संगठन से किया है।अध्यक्ष वी.एस.तोमर ने सभी पेंशनर्स को वन्य जीवविवन पर्यावरण सुरक्षा का सकंल्प दिलाया।अंत मे दिवगंत सदस्य इन्द्र मोहन शाह एव योगेश इस्टवाल की आत्मिक शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। सभा में प्रान्तीय अध्यक्ष वी.एस.तोमर, प्रान्तीय उपाध्यक्ष डी.पी.वर्मा प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सतपाल सिह सैनी,प्रान्तीय सचिव राजवीर सिह मालिक,सगंठन सचिव,के.एन.तिवारी, सेवानिवृत्त डीएफओ कुवंर एस.पी.सिह,हेम शंकर मंडोला,आरपीएस नेगी,देशराज सिह चौहान ,आदि ने विचार व्यक्त किए।पी.सी शर्मा द्वारा गज़ल के माध्यम से तो अध्यक्ष वी.एस.तोमर ने कविता सुनकर सदस्यों में जोश का संचार किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा