Ticker

6/recent/ticker-posts

सभी 70विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा-एम. नागेश्वर राव

 सभी 70विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा-एम. नागेश्वर राव

20पर्वतीय विकास केंद्रों की स्थापना,निःशुल्क शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा और भूमि अधिकारों की रक्षा का किया वादा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून। सर्वजन सनातन पार्टी (ससपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी एम.नागेश्वर राव ने देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी का राजनीतिक संकल्प पत्र प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि ससपा उत्तराखंड की राजनीतिक चुनौतियों का सामना करते हुए राज्य में एक वैकल्पिक राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास करेगी।

श्री राव ने कहा कि उत्तराखंड के बलिदानों और जनभावनाओं को देखते हुए राज्य को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य, आजीविका,पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के अधिकारों को पार्टी की प्राथमिकता बताया।उन्होंने सभी के लिए निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं,सम्मानजनक आजीविका और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए उन्होंने 20पर्वतीय विकास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।इन केंद्रों के माध्यम से कृषि,बागवानी,खाद्य प्रसंस्करण,पर्यटन,कौशल विकास और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की योजना है।देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर जोर देते हुए श्री राव ने कहा कि मंदिरों और तीर्थस्थलों से जुड़ी अर्थव्यवस्था में स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी,ताकि धार्मिक पर्यटन से स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के अवसर मिल सकें।भूमि कानूनों के मुद्दे पर उन्होंने भूखंडों की अटकलबाजी आधारित खरीद-बिक्री और अनियंत्रित लेन-देन पर रोक लगाने की बात कही।उन्होंने कहा कि मूल निवासियों और पर्वतीय समुदायों के भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी एवं पारदर्शी व्यवस्था आवश्यक है।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर धार्मिक एवं जातिगत पहचान का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप भी लगाया,आरक्षण व्यवस्था में आवश्यकता-आधारित सुधार की वकालत की।अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए श्री राव ने कहा कि मामले में दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों।उन्होंने पारदर्शी,निष्पक्ष और अनियमितताओं से मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू करने का भी वादा किया।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने घोषणा की कि सर्वजन सनातन पार्टी उत्तराखंड की सभी 70विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है,जिनमें 26सीटों पर विशेष रूप से संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य बताया गया।वार्ता में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक शर्मा, प्रदेश प्रभारी प्रमोद पाण्डेय,पूर्व आईपीएस जुगुल किशोर तिवारी,पूर्व आई ए.एस.अंशुमान द्विवेदी,परिवर्तन शुक्ला ,जान पारकर,वी.डी.शर्मा,जीवकांत झा,बालकृष्ण शास्त्री,अशोक पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा