चर्चित उर्मिला सनावन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी पीड़िता ने 24अक्टूबर की रात कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं।साथ ही व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की।अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी से मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक,शिकायत मिलने के करीब 12घंटे के भीतर गिरफ्तारी की गई।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिए उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने,पांच करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 24अक्टूबर की रात शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई ।प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25अक्टूबर को सहारनपुर में दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक,आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

0 टिप्पणियाँ