Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मण्डल की टीम का हुआ चयन

 प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मण्डल की टीम का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आगामी 2 से 4 नवंबर 2026 तक सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की 10 बालिका पहलवानों का चयन किया गया है।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 30 अक्टूबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया  कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार भी उपस्थित रहे।मंडल स्तरीय ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों में आरजू (40 किग्रा), स्वाती (43 किग्रा), वैष्णवी (46 किग्रा), आयशा (49 किग्रा), शिवानी (53 किग्रा), दिव्या गुप्ता (57 किग्रा), नीतू (61 किग्रा), वंशिका (65 किग्रा), सविता (69 किग्रा) और पलक (73 किग्रा) का चयन किया गया।सभी चयनित खिलाड़ी सहारनपुर जनपद की हैं। अब ये खिलाड़ी सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 प्रदेशीय सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम चयनित