समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एक कैसे महान व्यक्तित्व हुए जिन्होंने रियासतों को एकजुट करने का काम किया और समाज में आपसी भाईचारे वह एकता का संदेश दिया उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल प्रथम देश के उप प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपने कार्यकाल में देश को नई दिशा देने का काम करते हुए नए मार्ग की ओर प्रशस्त किया Iपूर्व मंत्री विनोद तेजियन ने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल आज भी हमारे बीच प्रेरणा के रूप में विद्यमान है और उनके आदर्श और सिद्धांत हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं जिनका हमें अनुसरण करना चाहिए lप्रदेश सचिव माजिहर राणा ने कहा कि शीघ्र ही 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी हमें तैयारी में लग जाना चाहिए उन्होंने एमएलसी चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल था जो हमने जीत लिया है और अब हमें फाइनल जीतने की तैयारी करनी हैइस मौके पर चौधरी रैंडल महेंद्र राकेश राजकुमार धठडा मुस्तकीम राणा रमेश पवार कासिफ अल्वी प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी गौरव यादव हसीन कुरैशी वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ