Ticker

6/recent/ticker-posts

परिवहन मेले का मंडलायुक्त ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

परिवहन मेले का मंडलायुक्त ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा के संकल्प के साथ आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) परिसर, सहारनपुर में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त श्री रूपेश कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप परिवहन विभाग की सभी सेवाओं को एक ही छत के नीचे आमजन तक पहुँचाना इस मेले का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बकाया कर, फिटनेस, परमिट व अन्य लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण कराएं।परिवहन मेले में विभाग द्वारा विशेष काउंटरों की व्यवस्था की गई है। बकाया वसूली एवं शास्ति छूट काउंटर पर नियम-24, उ.प्र. मोटर यान कराधान नियमावली-1998 के अंतर्गत बकाया कर पर शास्ति (पेनल्टी) में छूट का लाभ देते हुए ऑनलाइन (UPI/POS) व नकद कर जमा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।इसी प्रकार नया पंजीयन काउंटर पर नए वाहनों के क्रय, बीमा, वित्तपोषण एवं तत्काल पंजीयन तथा अनुबंध की एकीकृत व्यवस्था, फिटनेस एवं परमिट काउंटर पर समस्त फिटनेस व परमिट के नवीनीकरण और नए परमिट आवेदन की सुविधा, स्क्रैपेज काउंटर पर पुराने/स्क्रैप वाहनों के CoD प्रमाण-पत्र के आधार पर नए वाहनों के तत्काल पंजीयन व नियमानुसार छूट की सुविधा तथा नागरिक सहायता काउंटर पर आरटीओ में मोबाइल नंबर अपडेट, PUCC से संबंधित OTP समस्या का समाधान, 01-04-2019 से पूर्व के वाहनों में HSRP लगवाने, स्वामित्वांतरण, वाहन निरस्तीकरण एवं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी ऑनलाइन सहायता प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम में आरटीओ शंकर जी सिंह, एआरटीओ मानवेंद्र प्रताप सिंह, आर आई रोहित कुमार सिंह व संभागीय परिवहन अधिकारी सहित विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, वाहन स्वामी, ट्रांसपोर्टर्स एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। परिवहन विभाग, सहारनपुर ने सभी से मेले में प्रतिभाग कर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

माय भारत बागपत ने किया जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का भव्य आयोजन