Ticker

6/recent/ticker-posts

एसपी ग्रामीण ने नागल थाने का किया औचक निरीक्षण, फतेहपुर क्षेत्र में परखी रात्रि गश्त

 एसपी ग्रामीण ने नागल थाने का किया औचक निरीक्षण, फतेहपुर क्षेत्र में परखी रात्रि गश्त 

रिपोर्ट-एसडी गौतम

सहारनपुर -अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर की रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना नागल का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही थाना फतेहपुर क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त ड्यूटी और पुलिस पिकेट का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया।

थाना नागल में निरीक्षण के दौरान रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता और कर्तव्य निर्वहन की स्थिति को परखा गया। वहीं, थाना फतेहपुर क्षेत्र में गश्त ड्यूटी और पुलिस पिकेट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी पैदल व वाहन गश्त सुनिश्चित करें। विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों, बाजारों, सुनसान इलाकों और अपराध संभावित स्थलों पर लगातार भ्रमणशील रहें। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने रात्रि के समय चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने तथा पिकेट और गश्त ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक सहायता व सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सहारनपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

माय भारत बागपत ने किया जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का भव्य आयोजन