Ticker

6/recent/ticker-posts

वार्ड 40 और वार्ड 7 में विकास कार्यों को मिली गति, सड़क और नाले के निर्माण का विधिवत शिलान्यास

 वार्ड 40 और वार्ड 7 में विकास कार्यों को मिली गति, सड़क और नाले के निर्माण का विधिवत शिलान्यास

नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया शिलान्यास, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर बुनियादी सुविधा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आज वार्ड नंबर 40 एवं वार्ड नंबर 7 में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर वार्ड नंबर 40 में विधायक निधि से निर्मित होने वाली गुरुद्वारा अमर जी कुटिया की सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। वहीं वार्ड नंबर 7 के लक्ष्मी नगर में नगर निगम निधि से बनने वाले नाले का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा नगर निगम के सहयोग से सहारनपुर में विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे।महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य करा रहा है। नालों के निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है।इस अवसर पर पार्षद श्री राजेंद्र कोहली, मंडल अध्यक्ष श्री हनी वर्मा, श्री मानवेन्द्र शर्मा, श्री प्रवीण जाटव, श्री अश्विनी अरोड़ा, श्री यशपाल त्रेहन, नवदीप आनंद, दीक्षित छाबड़ा, मयंक दुग्गल, केतन विरमानी, दिनेश कुमार, राहुल जाटव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।विकास की निरंतरता, जनसेवा की प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ सहारनपुर में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

माय भारत बागपत ने किया जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का भव्य आयोजन