Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान, प्रश्नोत्तरी एवं पुरस्कार वितरण

 ग्लोकल विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान, प्रश्नोत्तरी एवं पुरस्कार वितरण

युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा श्रमदान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के संरक्षण तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभा त्रिपाठी और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिलाल अहमद के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित NSS वाटिका में श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा संकल्प ज्ञान महाकुंभ : युवा शक्ति से विकसित भारत की ओर’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में यूनानी कॉलेज की छात्राएँ मुबशिरा एवं तूबा ने प्रथम, ग्लोकल लॉ स्कूल के विजय यादव एवं समीर ने द्वितीय तथा ग्लोकल लॉ स्कूल के ही शाहरुख एवं उबैद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट विभाग के डीन डॉ. संदीप गुप्ता एवं ग्लोकल विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मोहम्मद वाजिद खान शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अंकिता गर्ग, डॉ. शहनाज, आलिया खान, कृतिका दुबे एवं ईशा नाज का योगदान रहा।
प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बेहट के मंडल उपाध्यक्ष श्री अमनदीप सैनी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्री संजीव करनवाल प्रत्याशी चेयरमैन, श्री मोहन कुमार मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, श्री राहुल कुमार मंडल मीडिया प्रभारी एवं श्री अशोक शर्मा मंडल ब्राह्मण सभा, डॉ. अतिका बानो, डीन लॉ स्कूल, डॉ संदीप गुप्ता डीन बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्कूल की महती उपस्थिति रही। छात्र कल्याण अधिष्ठाता सदस्यों में डॉ. इरशाद, डॉ. असगर अली, मिस अंकिता गर्ग, मिस रीना कुमारी, मिस शहनाज, डॉ. सूबिया, और डॉ. उमर जहाँ, मिस आयशा सिद्दीकी, मिस नूर अफशा, अध्यक्ष छात्र संघ समसुद्दीन, उपाध्यक्ष अलीना राशिद सहित सभी छात्र संघ सदस्य भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज-2026’ का आयोजन