Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश प्रभारी सोनम बगवाड़ी का स्वागत

 सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश प्रभारी सोनम बगवाड़ी का स्वागत 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सोनम बगवाड़ी के हरिद्वार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
ललतारौ पुल स्थित महानगर कार्यालय पर स्वागत के दौरान प्रदेश प्रभारी सोनम बगवाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड पर दिए बयान का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है।सोनम बगवाड़ी ने कहा कि भाजपा के पास मुद्दे खत्म हो गए हैं।इसलिए विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर बात कही थी।जिसका कुछ अंश प्रस्तुत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उत्तराखंड का विकास किया है। मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कार्य हुए हैं।उसके बाद भी जब प्रदेश में आपदा आई थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहत भेजी थी। सोनम बगवाड़ी ने कहा कि यूपी उत्तराखंड का बड़ा भाई है और यह रिश्ता कभी समाप्त नहीं होगा।अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है।भाजपा शासन में महिलाओं का बहुत अधिक शोषण हो रहा है।इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी महंत शुभम गिरी,आशीष यादव,मशकूर कुरैशी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं