त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापारियों को किया जागरूक
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-रुड़की-नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में 09 अक्टूबर को रुड़की के होटल दीप रेजीडेंसी में जागरूकता बैठक आयोजित हुई।इसमें व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों, होलसेलरों,डिस्ट्रीब्यूटरों और रिटेल व्यवसायियों ने भाग लिया।
उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर.एस.रावत ने त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम- 2006के प्रावधानों तथा कुट्टू आटे के निर्माण,विक्रय एवं भंडारण में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी और व्यापारियों की शंकाओं का मौके पर समाधान किया।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कुट्टू निर्माण से विक्रय तक लेबल पर अंकित की जाने वाली जानकारियों और पिछली घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी गई।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय,दिलीप जैन और कपिल देव ने लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन,खाद्य पदार्थों के लेबल की फॉस्कोस पोर्टल पर ऑनलाइन जाँच की प्रक्रिया,प्रवर्तन कार्यवाही और ऑनलाइन निरीक्षण के बारे में बताया।बैठक का संचालन ट्रेनिंग एवं आउटरीच पार्टनर आशीष भार्गव ने किया।इस अवसर पर व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि धीरसिंह,रामगोपाल कसल,कवीश मित्तल,रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल स्नेही,महामंत्री सुशील गुलाटी,मुख्य सलाहकार संजीव आहूजा,प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा और प्रवीण मेहंदीरत्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ