Ticker

6/recent/ticker-posts

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, संगठनात्मक मजबूती और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, संगठनात्मक मजबूती और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

नगर विधानसभा की बैठक में आगामी अभियानों की बनी रणनीति, पार्षदों के साथ भी किया संवाद; 5 नवंबर को गाजियाबाद पदयात्रा में सहभागिता की तैयारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज सर्किट हाउस सभागार में भाजपा महानगर की नगर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर प्रभारी अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं नगर विधानसभा प्रभारी राजीव गर्ग ने आगामी संगठनात्मक अभियानों, पार्टी की गतिविधियों तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में 5 नवंबर को गाजियाबाद में आयोजित होने वाली पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान पार्षदों के साथ भी संवाद कर महानगर क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने पर बल दिया गया।
महानगर प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता और सक्रियता से जुटें। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सक्रियता और समर्पण से बनती है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। नगर विधानसभा प्रभारी राजीव गर्ग ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि को पूरी जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों में जुटना होगा।बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, ललित कटारिया, अनेश शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप रावत, कंचन धवन, डॉ. नीलू राणा, मंत्री आरती शर्मा, बबीता सैनी, नीरज टकराल, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, विशाल दुआ, मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा, मुकेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, विजय वर्मा, गोपाल मेंहदीरत्ता, मनुज तायल, संदीप धीमान, मोर्चा अध्यक्ष वरदान घावरी, अरुण प्रताप सिंह सहित आदित्य भारद्वाज, हिमांशु कपिल एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की शिष्टाचार भेंट