मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण
कार्यालय के अनुपस्थित 12कार्मिकों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश
विकासखंड कार्यालय भीमताल के 3 कार्मिकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड में संचालित समस्त योजनाओं वी.बी.जी.राम.जी.एन.आर.एल.एम.,ग्रामोत्थान विधायक निधि,सांसद निधि पंचायतीराज,युवा कल्याण विभाग,समाज कल्याण विभाग लघु सिंचाई के कार्यों की समीक्षा की गयी।
अनुपस्थित पाये गये 05कर्मचारी तथा बिना अवकाश स्वीकृति अवकाश पर गये 07 कर्मचारियों के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण किया जाए तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उक्त तिथि का वेतन आहरित न किया जाए। विधायक निधि सांसद निधि,राज्य वित्त एवंम पन्द्रहवा वित्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र प्राप्त धनराशि का उपयोग करने के निर्देश दिये गये।खण्ड विकास अधिकारी भीमताल से दूरभाष पर वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि वे बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर गये है तथा उनके कार्यालय से नदारद रहने पर उनका स्पष्टीकरण लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी भीमताल में अनुपस्थित पाये गये 03कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी नैनीताल को संस्तुति की जा रही है।निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए.श्रीमती चंदा फर्त्याल खण्ड विकास अधिकारी बी.एस.बिष्ट,सहा.ख.वि.अ. एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ