सहारनपुर के कांग्रेसजन संविधान दिवस पर 26 नवंबर को लखनऊ में "संविधान रक्षा मार्च" को बनाएंगे ऐतिहासिक-संदीप राणा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस" के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक राज्य स्तरीय विशाल "संविधान रक्षा मार्च" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण लखनऊ पहुंचेंगे । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर "वोट बचाओ, देश बचाओ" अभियान के अंतर्गत, दिनांक 26 नवंबर 2026 को "संविधान दिवस" के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक राज्य स्तरीय विशाल "संविधान रक्षा मार्च" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण लखनऊ पहुंचेंगे । संदीप सिंह राणा ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं पर गैरकानूनी और मनमाने तरीके से कब्जा करके, आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है । उन्होंने इस देश के लोकतंत्र प्रति एक जघन्य अपराध बताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया । संदीप राणा ने कहा कि एसआईआर के नाम पर जिस तरह से चुनाव आयोग ने देश की मतदाता सूचियों से 13 करोड़ नागरिकों के नाम हटा दिए वह अपने आप में एक बड़ी साजिश के रूप में दिखाई देती है । उन्होंने देश के सभी नागरिकों से लोकतंत्र की इस हत्या और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध आवास बुलंद करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव की भांति आज भी लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए वचनबद्ध और अपनी संघर्ष की नीति पर अडिग है ।महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि कांग्रेस आम नागरिकों के अधिकारों के के रक्षा लिए के हमेशा संघर्ष करती रहेगी और हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है । मनीष त्यागी ने कहा कि जिला एवं महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचकर इस "संविधान रक्षा मार्च" को ऐतिहासिक बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे ।प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, हरिओम मिश्रा, अक्षय चौधरी, पवन राणा, सागर राणा, धर्मपाल जोशी, विपिन कांत शर्मा, शाहबाज अली आजाद, नसीब खान आदि मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ