‘ वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
लखनौर-बड़ागांव टोल प्लाजा से सैकड़ों गाड़ियों में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे कांग्रेसजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-आज सुबह से ही देहरादून दिल्ली हाईवे पर चलो दिल्ली का नारा गूंज रहा था । कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनौर-बड़ागांव टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और सैकड़ो गाड़ियों में भरकर दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए कूच किया ।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता हमजा मसूद ने कहा कि आज दिल्ली में होने वाली "वोट बचाओ, देश बचाओ" रैली ऐतिहासिक होगी । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम आदमी के मताधिकार की रक्षा ही आज के समय में कांग्रेस की प्राथमिकता है और हम आम आदमी के मताधिकार को बचाकर देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे ।जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने देश के लोकतंत्र को भारत राष्ट्र की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस तरह से लोकतंत्र को समाप्त करने की नापाक कोशिश कर रही है वह सरासर संविधान और देश के प्रति राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है । संदीप राणा ने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा का यह संघर्ष वास्तव में भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए भविष्य में देश की दूसरी आजादी की लड़ाई के रूप में जाना जाएगा ।टोल प्लाजा से सैकड़ो गाड़ियों में रवाना होने वाले कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमजा मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व रामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शेखर चौधरी, विक्की पूजना, अक्षय चौधरी, राहत खलील, राजपाल सिंह कर्णवाल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीष सहगल, नितिन राणा, भानु राणा, पवन सिंह राणा, सचिन कंबोज, अबरार भाई, रजनीश प्रधान, सुफियान, साजिद, कुणाल शांडिल्य, अनिरुद्ध गुरुंग, अकरम, राजा चौधरी, शानू राणा, बिल्लू राणा, शावेज़ अली, कान्हा ठाकुर, मोनू ठाकुर, शहजाद, इरशाद दिलशाद, इरशाद, गुड्डू मुखिया, सुरेश ठाकुर, सोहेल गाढ़ा, सागर राणा, अंकित राणा, राहुल शर्मा, राकेश पंडित, सोनू कश्यप आदि मुख्य रूप से शामिल रहे ।

0 टिप्पणियाँ