एल्पाईन पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय प्रतियोगिता ‘एक्सप्रेशन्स 2026-27’, का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-चिलकाना रोड स्थित एल्पाईन पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय प्रतियोगिता ‘एक्सप्रेशन्स 2026-27’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सहारनपुर एवं आसपास के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं कलात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री शकील अहमद, प्रबंधक श्रीमती आसमा प्रवीन, श्री असद अहमद, श्री आकाष चन्दा, श्रीमती षिल्पा कोहली, श्री सरवत जमाल के संरक्षण में मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शकील अहमद ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। श्री असद अहमद ने अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ऐसी प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अंग्रेजी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता से हुआ, जो कि ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी में विभाजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली विचारों, उत्कृष्ट उच्चारण शैली एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। हिंदी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक एवं विचारोत्तेजक विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। हिंदी भाषा की गरिमा, अभिव्यक्ति की सशक्तता और विचारों की स्पष्टता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।हिंदी साहित्य एवं काव्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी ओजस्वी, भावपूर्ण एवं लयात्मक कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मुशायरे में प्रतिभागियों ने उर्दू शायरी की खूबसूरती, संवेदनशीलता और अदबी अंदाज से वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में कला एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फैब्रिक पेंटिंग, ड्राइंग प्रतियोगिता तथा वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक दृष्टिकोण एवं नवाचार का परिचय देते हुए आकर्षक कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। विशेष रूप से वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता में अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं सुंदर कलाकृतियाँ बनाकर पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग का संदेश दिया गया।सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उनकी विषयवस्तु, मौलिकता, प्रस्तुतीकरण, रचनात्मकता एवं कौशल के आधार पर किया।विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शकील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अंतरविद्यालय प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा अरोरा एंव अनम फात्मा ने संयुक्त रूप से किया एंव कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।‘एक्सप्रेशन 2026-27’ ने यह संदेश दिया कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानने, निखारने और उचित मंच प्रदान करने की है।
.jpg)

0 टिप्पणियाँ