किसान सेना (अराजनैतिक) का संगठन विस्तार, ग्राम कुलसठ निवासी प्रदीप उर्फ विक्रम बने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
देवबंद- किसान सेना (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम कुलसठ निवासी प्रदीप उर्फ विक्रम को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और संगठन की मजबूती के साथ किसान, गरीब एवं मजदूरों की आवाज बुलंद करने की अपेक्षा जताई।प्रदीप उर्फ विक्रम ने कहा कि किसान सेना (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है में उसे जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा संगठन को जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं दिन रात संगठन के लिए तत्पर रहूंगा और किसानो की समस्याओं के लिए संघर्ष करता रहूंगाइस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मेहताब मुखिया, इरशाद पहलवान, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष अभिषेक एवं सुशील सैनी (ग्राम कुलसठ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।नवनियुक्त वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष को दिनेश सैनी, राजेश्वर सैनी, विपिन सैनी, फुरकान, सलमान, आलम साहेब अंसारी एवं दिलशाद सलमानी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ