महाराजा अग्रसेन चौक पर आईवीएफ ने किया आरती एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) सहारनपुर की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन पर महाराजा अग्रसेन जी की पुष्पांजलि एवं आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैश्य समाज के लोगों ने सपरिवार पहुंचकर महाराजा अग्रसेन जी को माल्यार्पण कर आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश बंसल एवं नरेश गुप्ता रहे।आईवीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आमसभा में अशोक अग्रवाल को तीन वर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस पर सहारनपुर के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईवीएफ समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा दो बेटियों को राइफल शूटिंग के लिए राइफल उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में रियायत दी जाएगी। जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा, बेटियों की शादी और उत्पीड़न के मामलों में भी सहायता की जाती है। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ पार्षद संजय गर्ग ने आईवीएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना की। पंकज गुप्ता ने दीपावली से पूर्व महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपोत्सव आयोजित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में बृजमोहन सिंघल, डीके बंसल, डॉ. अशोक गुप्ता, कर्मेंद्र गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अमित गुप्ता, श्याम बिहारी मित्तल, मनोज गर्ग, विकास बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ