काल्पी बार अध्यक्ष की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- काल्पी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।महासचिव पालम राणा ने कहा कि मुकदमे की पैरवी को लेकर रंजिश में अधिवक्ता की हत्या की गई। पूर्व महासचिव चौधरी रणधीर सिंह ने कहा कि जब न्याय के प्रहरी ही सुरक्षित नहीं हैं तो गरीबों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने हत्यारों को कठोर सजा दिलाने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा पूर्व महासचिव चौधरी रणधीर सिंह जमाल साबरी रेखा रानी सौरभ जैन गौरव दीक्षित अनीता रानी सचिन खुराना रवि दत्त शर्मा दिलीप सेठ बिट्टू सहगल अशोक कुमार पुंडीर ,चौधरी जमाल साबरी एडवोकेट, राकेश त्यागी,कादिर राणा अरुण चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ