Ticker

6/recent/ticker-posts

महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ट्रस्ट ने मृत्युभोज बंद करने का दिलाया संकल्प

 महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम ट्रस्ट ने मृत्युभोज बंद करने का दिलाया संकल्प

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सर्किट हाउस रोड़ अभिषेक नगर में कश्यप महासभा की सक्रिय सदस्य अनीता कश्यप की सासु माता प्रेमो देवी पत्नि  प्रेम शंकर कश्यप का निधन हो गया था। जानकारी मिलने पर महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम के प्रधान मांगेराम कश्यप ने फोन पर वार्ता कर तेरहवीं पर मृत्युभोज न बनाने की प्रार्थना की।
आज तेरहवीं के अवसर पर सभी रिश्तेदार, समाज के बुद्धिजीवी वर्ग रस्मपगड़ी पर उपस्थित रहे एवं मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को बंद करने के लिए प्रार्थना की। परिवारजनों द्वारा भोजन बनाया गया था, परंतु महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम की टीम व कश्यप महासभा के पदाधिकारियों सहित समाज के बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण नहीं किया। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अधिकांश जागरूक व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण न करके फूलों से श्रद्धांजलि देकर रस्मपगड़ी की रस्म पूर्ण की और समाज को संदेश दिया कि यदि भविष्य में भी तेरहवीं में मृत्युभोज बनाया जाएगा तो हम वहां भोजन ग्रहण नहीं करेंगे। यही दिवंगत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि देते हुए महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम के संस्थापक प्रधान मांगेराम कश्यप ने कहा कि ब्रह्मभोज में केवल कंधा देने वालों के लिए ही सूक्ष्म रूप से भोजन बनाया जाए एवं समाज के अन्य व्यक्तियों के लिए संभव हो तो केवल चाय की व्यवस्था की जाए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में संस्थापक प्रधान मांगेराम कश्यप ने उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं को हाथ उठवाकर संकल्प दिलवाया कि "हम मृत्युभोज न खाएंगे, न ही खिलाएंगे" और समाज में इस कुप्रथा को बंद कराने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान में साथ चलेंगे।इस अवसर पर कश्यप महासभा से संयोजक प्रेमचन्द कश्यप, अध्यक्ष बाबू राम कश्यप, मुख्य सचिव मांगेराम कश्यप, संरक्षक रमेश कश्यप, चन्द्र भान कश्यप, सुमेरचंद कश्यप गुरू जी,उपसचिव सत्यपाल कश्यप, मीडिया प्रभारी अनिल कश्यप, दीपक कश्यप,संरक्षक रोहित कश्यप, शशिकान्त कश्यप, धर्मपाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 प्रदेश सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य 700 रुपए कुंतल तत्काल घोषित करें-भगत सिंह वर्मा।