Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने दिया सरकार की उपलब्धियों के प्रसार प्रचार का मूल मंत्र

 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने दिया सरकार की उपलब्धियों के प्रसार प्रचार का मूल मंत्र

रिपोर्ट-डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक 

रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कड़ी मेहनत और सरकार की उपलब्धियों के प्रसार प्रचार का मूल मंत्र दिया।

देवबंद रोड स्थित संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी के कैम्प कार्यालय पर पहुँचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद एहतेशाम एवं प्रदेश मंत्री चौधरी हैदर गुर्जर ने राज्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि पद बड़ी ज़िम्मेदारी का नाम है।पद की गरिमा के अनुसार ही पदाधिकारी का व्यवहार होना चाहिए और सेवा भाव भी।उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी मेहनत से इस पद तक पहुँचे हैं, आगे और ज़्यादा कड़ी मेहनत कीजिए ताकि और ऊँचे पद तक पहुँच सकें।जसवंत सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान कराइए।उन्होंने कहा कि जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां रखिए।उन्हें पार्टी के साथ जोड़िए।जिस प्रकार सरकार निष्पक्ष रूप से सबक साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है उसी प्रकार आप भी अपना कार्य करें।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद एहतेशाम व प्रदेश मंत्री चौधरी हैदर गुर्जर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस उम्मीद के साथ हमें ज़िम्मेदारी दी है हम उस खरे उतरेंगे।इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी, प्रमोद कौशिक,सचिन पँवार,अनुरुद्ध सैनी, दीपक सैनी इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ग्लोकल विश्वविद्यालय में हुआ रेडियो-इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी (IDoR 2026) का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक का आयोजन