बेहतर नागरिक सुविधाओं एवं भ्रष्टाचार मुक्त निगम के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-प्रदीप कुमार
सहारनपुर-जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के साथ कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने अंबाला रोड पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के सामने, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रदीप वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया I इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया I
उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने महानगर की बदहाली के लिए नगर निगम के निवर्तमान भाजपा शासन व निगम में भाजपाई नेताओं के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया I चौ. मुजफ्फर ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में नगर निगम के टैक्स जहां एक और आसमान को छूने लगे, वही आम आदमी को सुविधाओं के नाम पर निगम से विकास के नाम पर छलावा ही मिला I उन्होंने कहा कि पूरे महानगर को चारों ओर से खोदकर डाल दिया गया और विकास के नाम पर बाजारों व पूरे महानगर को धूल से पाटने का काम किया गया, जिसका प्रतिकूल असर महानगर के व्यापार और नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ा I महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने सड़कों में गड्ढों के चलते आए दिन हुई दुर्घटनाओं में घायल नागरिकों का जिक्र करते हुए इन हादसों के लिए निगम और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया I प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी गौरव भाटी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इन चुनावों में वोटों के ध्रुवीकरण का इस्तेमाल करते हुए, चुनावों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ेगी I उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की इस नीति से सावधान रहने और विकास के मुद्दे पर डटे रहकर भाजपाई भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए कार्य करने की अपील की
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने कहा कि हम इस चुनाव में मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनता की समस्याओं व बेहतर नागरिक सुविधाओं को मुद्दा बनाकर, भ्रष्टाचार मुक्त निगम के वायदे के साथ चुनाव लड़ेंगे I उन्होंने कहा कि हम ऐसे वास्तविक विकास की परिकल्पना करते हैं, जिसमें जनता की सहभागिता सुनिश्चित हो I प्रदीप वर्मा ने नगर निगम की आसमान छूती टैक्स प्रणाली एवं व्यवस्था से भी नागरिकों को राहत दिलाने का वायदा किया Iकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम व वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री उमा भूषण ने अपने संबोधन में भाजपा को आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया I उन्होंने कहा कि अपने प्रत्याशी का टिकट बदलकर ही भाजपा ने यह साबित कर दिया कि उनके इस कार्यकाल में निगम में विकास नहीं, पैसा कमाने के लिए भ्रष्टाचार ही भाजपा नेताओं का मुख्य लक्ष्य रहा Iउपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से सुरेन्द्र कपिल, मेहरबान आलम,श्रीमती उमा भूषण, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अशोक सैनी, अमित विश्वकर्मा, अशोक जैन, देवेंद्र कौशिक, हरिदास पाल, डॉ राजेश गौतम, अक्षय चौधरी, सोनू पठान, सचिन वर्मा, आरिश सिद्दीकी आदि शामिल रहे I कार्यक्रम में नीरज कपिल, सौरव भारद्वाज, आरिफ मंसूरी, नसीब खान, राकेश वर्मा, वासु चौधरी, धर्मपाल जोशी, सुरेंद्र गुप्ता, राजबल्लभ चौधरी, रणबीर बंदूखेड़ी, वीरसेन उपाध्याय, सचिन कंबोज, सोमपाल कश्यप, जादोराम गुप्ता, सतपाल बर्मन, मधु सहगल, मुनिश सहगल आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्षद उम्मीदवार शामिल हुए I
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
0 टिप्पणियाँ