Ticker

6/recent/ticker-posts

23 सीटो पर राष्ट्रीय लोकदल ने जीत का परचम लहराया

 23 सीटो पर राष्ट्रीय लोकदल ने जीत का परचम लहराया

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल ने सहारनपुर की अंबेहटा पीर नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर बागपत बड़ौत,अलीगढ़,मथुरा,आगरा,बुलंदशहर, हापुड़,अमरोहा,बिजनौर ,हाथरस, मुजफ्फरनगर,शामली सहित अन्य जिलों में नगर पालिका,नगर पंचायत अध्यक्ष पदो पर अपना परचम लहराया। राष्ट्रीय लोकदल ने चुनाव जीतकर अपनी ताकत का एहसास कराया।

हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि जिस तरह से रालोद कार्यकर्ताओं ने चुनाव में मेहनत की है में सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। 23 सीटो पर राष्ट्रीय लोकदल ने जीत का परचम लहराया है ये कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत का परिणाम है। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता पार्टी की बढ़ती हुई ताकत 2024 के लोक सभा चुनाव में बड़ी जीत दिलवाएगी।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद व रिंकू सोनकर ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत से कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ा है।भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है बावजूद इसके रालोद की ताकत बढ़ी है।अब सभी कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। बैठक में चौ अरविंद मलिक,अनुज वर्मा,प्रदीप छोटा,साजिद अली, चौ सतीश, चौ नीरज, राहुल कुमार,कमल सोनकर, मो उस्मान, रिजवान, सलीम, चौ नरेंद्र,दिनेश धीमान,वरुण कश्यप, अमित वाल्मीकि,सुरेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यातायात माह के अंतर्गत निबंध/चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित