Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम में भाजपा का दबदबा हुआ कायम, पूर्ण बहुमत हासिल

नगर निगम में भाजपा का दबदबा हुआ कायम, पूर्ण बहुमत हासिल

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम चुनाव की मतगणना में पार्षद पदों पर भी भाजपा अपना कमल खिलाने में पूरी तरह कामयाब रही। जिसमें भाजपा के 38 पार्षद, बसपा के 7 पार्षद, सपा के 3 पार्षद, रालोद के 1 पार्षद ने जीत हासिल की, वहीं 20 निर्दलीय पार्षदों ने भी अपनी जीत का परचम लहराते हुए अपनी ताकत का अहसास कराया। साथ ही साथ एआईएमआईएम ने अपना खाता खोलते हुए एक सीट पर जीत हासिल की। इस चुनाव में वार्ड 43 से सर्वाधिक मतों के साथ मंसूर बदर अपने परिवार में दसवीं बार जीत हासिल करने में कामयाब हुए।

आज दिल्ली रोड स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में नगर निगम के पार्षदों की संपन्न हुयी मतगणना में वार्ड 1 में नूतन भाजपा, वार्ड 2 मंे सुनील कुमार भाजपा, वार्ड 3 में स्वराज बसपा, वार्ड 4 मे अनिल कुमार भाजपा, वार्ड 5 में रूकसार बसपा, वार्ड 6 में रूकमणि भाजपा, वार्ड 7 में अल्पना बसपा, वार्ड 8 में निघत जावेद बसपा, वार्ड 9 में मोहर सिंह भाजपा, वार्ड 10 में रेणू शर्मा भाजपा, वार्ड 11 में सुभद्रा निर्दलीय, वार्ड 12 में सीमा बहोत भाजपा, वार्ड 13 में आरती भाजपा, वार्ड 14 में बरखा रानी भाजपा, वार्ड 15 में राजू सिंह भाजपा, वार्ड 16 में सुलेख चंद भाजपा, वार्ड 17 में संजीव कुमार भाजपा, वार्ड 18 में इसम सिंह भाजपा, वार्ड 19 में प्रियंका भाजपा, वार्ड 20 में सुभाष चंद भाजपा, वार्ड 21 में कपिल भाजपा ने जीत हासिल की, वहीं वार्ड 22 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुखबीर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। इनके अलावा वार्ड 23 में मुकेश गक्खड़ भाजपा, वार्ड 24 मंे राजीव उर्फ अन्नू निर्दलीय, वार्ड 25 में सोपिन कुमार भाजपा, वार्ड 26 में वीरेन्द्र कुमार भाजपा, वार्ड 27 मे वीर सेन कुमार भाजपा

वार्ड 28 में मौ.आसिफ अंसारी रालोद, वार्ड 29 में दीपक रहेजा भाजपा, वार्ड 30 में नीरज शर्मा भाजपा, वार्ड 31 समीर बसपा, वार्ड 32 में शबाना प्रवीन निर्दलीय, वार्ड 33 में किरण चौधरी भाजपा, वार्ड 34 में सुधीर पंवार भाजपा, वार्ड 35 में मयंक गर्ग भाजपा, वार्ड 36 में शबाना परवीन निर्दलीय, वार्ड 37 में गौरव कपिल भाजपा, वार्ड 38 में अमित मित्तल भाजपा, वार्ड 39 में राजकुमार शर्मा भाजपा, वार्ड 40 में राजेन्द्र सिंह भाजपा, वार्ड 41 में संजय सैनी भाजपा, वार्ड 42 कृष्ण कुमार भाजपा, वार्ड 43 मंसूर बदर निर्दलीय, वार्ड 44 में फहाद सलीम सपा, वार्ड 45 में फराज अंसारी बसपा, वार्ड 46 में ज्योति अग्रवाल भाजपा, वार्ड 47 अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू सपा, वार्ड 48 में दिग्विजय सिंह भाजपा, वार्ड 49 में रेशमा रूबी निर्दलीय, वार्ड 50 अमित त्यागी निर्दलीय, वार्ड 51 मौ.अहमद मलिक निर्दलीय, वार्ड 52 में मनोज भाजपा, वार्ड 53 में रवि सेन जैन भाजपा, वार्ड 54 में गुलशन निर्दलीय, वार्ड 55 में संजय गर्ग भाजपा, वार्ड 56 में रानी सपा, वार्ड 57 में फजलुर्रहमान निर्दलीय, वार्ड 58 में अनुज जैन भाजपा, वार्ड 59 में शाहिना प्रवीन बसपा, वार्ड 60 में परवेज मलिक निर्दलीय, वार्ड 61 में महजबी निर्दलीय, वार्ड 62 साफमा निर्दलीय, वार्ड 63 में शाहगुल निर्दलीय, वार्ड 64 खुशनुमा निर्दलीय, वार्ड 65 में शहनाज बेगम निर्दलीय, वार्ड 66 में जैनब निर्दलीय, वार्ड 67 मेहमूदा निर्दलीय, वार्ड 68 में इमरान अली निर्दलीय, वार्ड 69 में रईस अहमद एआईएमआईएम, वार्ड 70 में महमूद हसन निर्दलीय निर्वाचित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहकारिता से ग्रामीण विकास की रफ्तार दृ सहारनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित