Ticker

6/recent/ticker-posts

मेयर पद पर भाजपा के डॉ.अजय सिंह ने खिलाया कमल

मेयर पद पर भाजपा के डॉ.अजय सिंह ने खिलाया कमल

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में निगम के मेयर पद पर कड़े संघर्ष के बीच भाजपा ने दोबारा फिर अपनी जीत का परचम लहराने में सफलता हासिल की है। भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी डॉ.अजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा उम्मीदवार श्रीमती खदीजा मसूद को 8031 मतों से पराजित कर अपनी जीत हासिल की है। जबकि सपा उम्मीदवार नूरहसन मलिक तीसरे व कांग्रेस उम्मीदवार डॉ.प्रदीप वर्मा चौथे स्थान पर रहे।

आज दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल में बनाये गये मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेयर व पार्षद पद के उम्मीदवारों की मतगणना प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुयी। मतगणना को शांति पूर्ण निर्विघ्न संपन्न कराये जाने के लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मतगणना स्थल से लगभग आधा किमी. दूर पार्किट व्यवस्था की गयी थी, ताकि किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और वहीं दिल्ली रोड आवागमन भी प्रतिबंधित किया गया था। प्रातः 8 बजे आरंभ हुयी मतगणना में भाजपा उम्मीदवार डॉ.अजय सिंह ने अपनी बढ़त का सिलसिला शुरू किया, तो वह द्वितीय चक्र में बसपा की उम्मीदवार खदीजा मसूद से पिछड़ गये, लेकिन तृतीय चक्र मंे उन्होंने जो बढ़त बढ़ानी शुरू की, तो वह अंतिम चक्र तक जारी रही। मतगणना के प्रथम चरण में भाजपा के डॉ.अजय सिंह को 11367, बसपा की खदीजा मसूद को 8933, सपा के नूर हसन मलिक को 643 व कांग्रेस के प्रदीप वर्मा को 464 मत प्राप्त हुए। जिसमें डॉ.अजय सिंह लगभग 3000 मतों से अपनी बढ़त बढाये हुए थे, लेकिन द्वितीय चक्र की मतगणना में डॉ.अजय सिंह को 18850 व खदीजा मसूद को 22054, सपा को 3084 व कांग्रेस को 800 मत हासिल हुए, जिसमें बसपा की खदीजा मसूद ने लगभग 4000 मतों से बढ़त हासिल कर ली थी। तृतीय चरण की मतगणना में डॉ.अजय सिंह ने एक बार फिर बसपा की खदीजा मसूद को पछाड़ दिया और 32287 मत हासिल कर वह लगभग 2000 मतों से आगे हो गये, जिसमें खदीजा मसूद को 30043 व सपा को 4764, कांग्रेस को 1630 मत हासिल हुए। तीसरे चरण की मतगणना में बढ़त हासिल करने के साथ ही डॉ.अजय सिंह लगातार बढ़त की ओर चलते रहे। चौथे चरण की मतगणना में डॉ.अजय सिंह ने 43960, बसपा ने 34727, सपा ने 6113, कांग्रेस ने 2051 मत हासिल किए। पांचवे चक्र की मतगणना में डॉ.अजय सिंह ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 59161 मत हासिल कर लगभग 20 हजार मतों से बढ़त बढ़ा ली थी, जिसमें बसपा की खदीजा मसूद को 38360, सपा को 6436 व कांग्रेस को 2396 मत मिले थे। मतगणना के छठे चक्र में डॉ.अजय सिंह ने 73363, खदीजा मसूद ने 43926, नूर हसन ने 6883, प्रदीप ने 2695 हासिल किए। छठे चक्र की मतगणना में डॉ.अजय सिंह ने लगभग 27 हजार की बढ़त बना ली थी।

सातवें चक्र की मतगणना मंे डॉ.अजय सिंह को 87345, खदीजा को 53227, नूर हसन को 8930, प्रदीप को 3048 मत हासिल हुए थे। सातवंे चक्र की मतगणना में डॉ.अजय सिंह ने 53227 की बढ़त हासिल करते हुए आठवे चक्र की मतगणना में प्रवेश किया। आठवे चक्र में डॉ.अजय सिंह को 97044, खदीजा को 60485, नूर हसन को 9959 व प्रदीप को 3523 मत हासिल हुए। नौंवे चरण की मतगणना में डॉ.अजय सिंह ने 107909, खदीजा ने 67997, नूर हसन मलिक ने 12074, प्रदीप वर्मा ने 4059 मत हासिल किए और डॉ.अजय सिंह की बढ़त का सिलसिला लगातार जारी रहा। दसवे चक्र की मतगणना में डॉ.अजय सिंह 120355, खदीजा को 74436, नूर हसन को 12779, प्रदीप वर्मा को 4461 मत हासिल हुए, जिसमें डॉ.अजय सिंह ने 45919 की बढ़त बना ली थी और 11वें चक्र में अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए डॉ.अजय सिंह को 133342 मत, खदीजा को 82603, नूर हसन को 13953 व प्रदीप को 4738 मत मिले। जबकि 12वंे चक्र की मतगणना में डॉ.अजय सिंह 144091, खदीजा को 92436, नूर हसन को 15617, डॉ.प्रदीप वर्मा को 4952 मत हासिल हुए। 13वें चक्र में डॉ.अजय सिंह को 151700, खदीजा 102377, नूर हसन को 17062 व प्रदीप वर्मा को 5259 मत हासिल हुए। जिसमें डॉ.अजय सिंह ने 49323 मतों से अपनी बढ़त का सिलसिला लगातार बनाये हुए था। 14वें चक्र में डॉ.अजय सिंह को 152436, खदीजा को 118344, नूर हसन को 19222, प्रदीप को 5652 मत हासिल हुए। 15वें चक्र की मतगणना मंे डॉ.अजय सिंह ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 153453, खदीजा को 133680, नूर हसन ने 20779 मत, प्रदीप वर्मा ने 6049 मत हासिल किए। अंतिम चरण 16वंे चक्र की मतगणना में डॉ.अजय सिंह को 154753, खदीजा को 146781 मत, नूर हसन को 22036 व प्रदीप को 6313 मत हासिल हुए, जिसमें डॉ.अजय सिंह ने 7972 मतों से अपनी जीत का परचम लहराते हुए मेयर पद पर दोबारा भाजपा का कमल खिलाये रखा। इसके अलावा समस्त चक्रों की मतगणना में आम आदमी पार्टी के सहदेव ने 1823 मत, निर्दलीय आशिक अली को 1515 मत, निर्दलीय फातमा बेगम को 1934 मत, शबनम को 1991 मतों पर संतोष करना पड़ा, वहीं सभी उम्मीदवारों को नकारते हुए 1731 मतदाताओं ने नोटा को अपना समर्थन दिया। जिसमें 338877 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम की घोषणा के पश्चात नवनिर्वाचित मेयर डॉ.अजय सिंह दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां मौजूद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल, प्रदेश के मंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुम्बर, देवेन्द्र निम, पूर्व मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमन्त अरोड़ा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, केएल अरोड़ा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, योगेश पंवार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सहारनपुर। नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम में डॉ.अजय सिंह ने 8031 मत से अपनी जीत का परचम लहराया। बैलेट चुनाव की मतगणना के पश्चात भाजपा के डॉ.अजय सिंह को 154879, बसपा की खदीजा को 146848 मत, सपा के नूर हसन मलिक को 22038, कांग्रेस के प्रदीप वर्मा को 6317 मत, आम आदमी पार्टी के सहदेव को 1823 मत, निर्दलीय आशिक अली को 1515, फातमा बेगम को 1934, शबनम को 1991 मत मिले, जबकि 1732 ने नोटा को अपना समर्थन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहकारिता से ग्रामीण विकास की रफ्तार दृ सहारनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित