महिला पहलवानों को न्याय जल्द नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन होगा- भगत सिंह वर्मा
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-आज यहां भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल महिला पहलवानों के समर्थन में सहारनपुर मंडल आयुक्त एम लोकेश से मिला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन देते हुए कमिश्नर एम लोकेश से कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी रिटायर्ड चीफ जस्टिस के नेतृत्व में 5 जस्टिस की कमेटी बनाकर देश की शान ओलंपिक जीतने वाली महिला पहलवानों को न्याय दिलाएं और जांच होने तक कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को बर्खास्त किया जाए और उनसे लोकसभा सदस्य से त्यागपत्र लिया जाए। कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों के साथ बदतमीजी और घोर अन्याय किया है जिसे देश की जनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि ओलंपिक पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी को भी गंभीरता से लेना चाहिए। महिला पहलवानों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार देश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकती है। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कमिश्नर एम लोकेश को ज्ञापन देकर केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिला तो देश में बड़ा आंदोलन होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता बाहर का रास्ता दिखा देगी। भगत सिंह वर्मा ने बृजभूषण सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार एडवोकेट भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रदेश सचिव संदीप धीमान सोमपाल सिंह मोहम्मद शादाब मोहम्मद वली उल्लाह ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ