Ticker

6/recent/ticker-posts

मिशन-शक्ति अभियान: एन्टी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन-शक्ति अभियान: एन्टी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

सिपाही संध्या ने जनता में पुलिस के प्रति विश्वास का भाव उत्पन्न करते हुए मित्र पुलिस का दिया संदेश

रिपोर्ट-सुभाष कश्यप

सहारनपुर-DIG अजय कुमार साहनी एवं SSP विपिन ताड़ा के मार्गदर्शन व एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा के कुशल निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षार्थ चलाए जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के तहत ज़िलें भर में एन्टी रोमियो टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में, महिलाओं, छात्राओं को भयमुक्त वातावरण बनाने, स्किल विकास, आत्मविश्वास संवर्धन, सोशल मीडिया प्लेटफार्म से संबंधित आवश्यक सावधानी बरतने, साइबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया, महिला हेल्पडेस्क, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता के संबंध में जागरूक किया गया, 

मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर कोतवाली में तैनात एंटी रोमियों टीम की सदस्य संध्या वर्मा ने थाना क्षेत्र में बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया तथा महिलाओं, बालिकाओ को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 1076, के बारे में जानकारी दी गयी, इसी क्रम मे संध्या उपाध्याय ने जनता से संवाद कर जनता मे पुलिस के प्रति विश्वास का भाव उत्पन्न करते हुए मित्र पुलिस का संदेश भी दिया, जिससे आम जन अपनी जान-माल की सुरक्षा हेतु पुलिस से सहज रुप से बिना किसी भय अथवा डर के अपनी समस्यायें एवं शिकायत दर्ज करा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहकारिता से ग्रामीण विकास की रफ्तार दृ सहारनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित