Ticker

6/recent/ticker-posts

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक़-सोमपाल राणा

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक़-सोमपाल राणा

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की जनपदीय बैठक में संघ से जुड़े नए सदस्यों देवेंद्र गोसाई, नेपाल सिंह, शेर सिंह, विपिन कुमार, श्याम लाल, विकास कुमार, जनक कुमार, हरजीत, राजेश कुमार, मंजू, ममता रानी, सविता व राजन कुमार को मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल राणा, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी(विकास विभाग), मंडल कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान(सिंचाई विभाग), मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी(कृषि विभाग), डिग्री कॉलेज संघ प्रदेश कोसाध्यक्ष मनीष डोबरियाल, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ मंत्री सतेंद्र कटारिया, मंडल अध्यक्ष रामलाल, जनपद अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, प्रदेश सचिव मुकेश शर्मा ने माला पहनाकर  संघ की शपथ दिलाई। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन सिंह त्यागी द्वारा व सफल संचालन तरुण भोला द्वारा किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल राणा ने बताया कि हम धरने प्रदर्शन पर विस्वाश करने वाले लोग नही हम त्वरित समाधान कर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करने वाले लोग है ।महासंघ मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी व धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पुराने संघ में बहुत से ऐसे लोग जुड़े रहे जों केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे रहते है कभी कर्मचारियों की समस्यायों पर ध्यान नही देते है अब उनका दौर समाप्त हो चुका है किसी भी कर्मचारी की जायज समस्या के लिये संघ हर समय तैयार है।जनपद अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व मंडल अध्यक्ष रामलाल डबराल ने बताया कि संघ किसी के घर की पनोती नही संघ सविधान के दायरे में रहकर कार्य करता है कुछ लोग संघ के लेटरहेड का गलत इस्तेमाल कर रहे है ये बिल्कुल बर्दास्त नही किया जाएगा सबको जानकारी है कि प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव के नेतृत्व वाला संघ ही असली है और इनके द्वारा ही कर्मचारियों की समस्यायों का समाधान करवाया जा रहा है।बैठक में जनपद मंत्री मोती यादव, मनोज रावत, अरुण कुमार, सचिन मित्तल, विनोद कुमार, मुकेश चावला, मदन कुमार, अशोक कुमार, अमित, आशु कौशिक सहित मिनिस्ट्रीयल व महासंघ से जुड़े जनपदीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ सेना के जवान के परिवार ने दिया प्रार्थना पत्र