नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दे दिया गया , लेकिन सुविधाएं शून्यर-अखिलेश
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में भाजपा के मेयर व चेयरमैन रहे है, वह क्षेत्र पूरी तरह बर्बाद हो गए है और स्मार्ट सिटी के नाम पर सुविधाएं नगण्य रहा है, जो जनता के साथ छलावा है। आज रोजगार के नाम पर भी भ्रमित किया जा रहा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी को जनता अपना समर्थन दें, जिससे कि विकास कराया जा सके।
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज यहां नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी नूर हसन मलिक के समर्थन में आज रोड शो करने जनपद में पहुंचे थे। रोड शो के उपरांत उन्होंने मण्डी समिति स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार से भेदभाव बरता जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर एकाएक निशाने साधते हुए भ्रष्टाचार, मंहगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था को गलत नीतियों का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कारोबार पूरी तरह समाप्त हो चले है और रोजगार की स्थिति क्या है, यह किसी से छिपी नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार अपने विकास को गिनाते नहीं थक रही है। उन्होंने कहा कि अभी 35 लाख करोड़ का एमयू हुआ है, लेकिन सरकार यह बताये कि कितने लोग इसमें इन्वेस्ट करेंगे और कितने लोग अपने उद्योग स्थापित करेंगे, यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने जनपद के काष्ठ कला उद्योग पर मंडरा रहे खतरे के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जनपद का काष्ठ कला उद्योग विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें जनपद के कारीगरों ने अपनी मेहनत के बल पर विश्व में पहचान बनायी है, लेकिन यह उद्योग भी आज मंदी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दे दिया गया है, लेकिन सुविधाएं शून्य है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में सड़कें, बिजली, पानी, बेहतर चिकित्सा की सुविधा तथा विद्युत दरो में कमी मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने कहा था कि शिक्षा का स्तर व स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार किया जायेगा, लेकिन शिक्षा का स्तर किसी से छिपा नहीं है और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप है। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में मेडिकल कॉलेज उपलब्ध कराया गया था, लेकिन आज वहां पर भी चिकित्सा सेवाएं पूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होता है, लेकिन भाजपा की सरकार मूलभूत सुविधाएं भी नही दे पायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ की हाल ही में हुयी जनसभा में उनके द्वारा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाये जाने वाले बयान पर कहा कि दिल्ली, प्रदेश व नगर में भी भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार थी, लेकिन उसके बावजूद भी विकास नहीं हो सका। समाजवादी पार्टी के छोड़े गये विकास कार्यो को भी अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है। सरकार स्मार्ट सिटी की सुविधाएं भी जनता को नहीं दे पायी और जिन-जिन क्षेत्रों में भाजपा के मेयर व चेयरमैन रहे है, वह शहर व नगर पूरी तरह बर्बाद हो गए है। ऐसे में जनता नगर विकास व स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी व गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाने का काम करें। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा कि एक दिन में परिवर्तन नहीं आता, वह लगातार मेहनत कर रहे है, वह छोटे से गांव के आये है। पिछले तीन सालों से वह लगातार मेहनत कर रहे है और इसके शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, यह नेता जी से वादा भी करता हूं। इस दौरान विधायक आशु मलिक, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, प्रदेश सचिव चौ.रूद्रसैन, एमएलसी शाहनवाज खान, सपा जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश सचिव चौ.धीर सिंह, मेयर प्रत्याशी नूर हसन मलिक आदि मौजूद रहे।\
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

0 टिप्पणियाँ