Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री खाटू श्याम छवि शीश स्थापना उपलक्ष में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

श्री खाटू श्याम छवि शीश स्थापना उपलक्ष में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सहारनपुर- राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर के तत्वधान में खाटू श्याम मंदिर में खाटू श्याम शीश स्थापना अवसर पर स्वामी कालेन्द्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम हारे का सहारा है।

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित खाटू श्याम  मंदिर में श्री खाटू श्याम छवि शीश स्थापना उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें खाटू श्याम जी देव रथ पर दिव्य रूप में खाटू श्याम जी का भव्य दरबार शोभा यात्रा मार्ग में जनमानस के मन को स्तंभित कर रहा था और सभी लोग बाबा के चरणों में नतमस्तक हो रहे थे। बैंड मधुर धुनों के साथ में वातावरण भक्ति मय बना हुआ था 151 श्याम ध्वज श्याम बाबा का निशान लेकर चल रहे थे और 108 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा से आगे धर्म ध्वजा और उसके पीछे गणेश जी महाराज गजरथ पर सवार होकर चल रहे थे। खाटू श्याम जी की मंगल कलश शोभायात्रा राधा विहार मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई और विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर खाटू श्याम की प्रतिमा को स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज के साथ में साध्वी पूर्णिमा एवं बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के मुख्य सेवादारी अनंत विहारी गोस्वामी जी के द्वारा स्थापना की गई। खाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार किया गया और महा भोग अर्पण कर श्याम बाबा की आरती उतारी गई। और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया रात्रि में भव्य कीर्तन का आयोजन राधा विहार के पास पारसपुर में किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से कीर्तन करने साध्वी पूर्णिमा पूनम दीदी और मनोज पागल ग्वालियर से श्याम बाबा गुणगान करने पधार रहे हैं 8 मई को प्रातः 9:00 बजे श्याम बाबा का यज्ञ किया जाएगा और पूर्णाहुति प्रदान की जाएगी भोग अर्पण कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरुण स्वामी महेर चंद जैन राजेंद्र धीमान अश्वनी कंबोज मांगेराम कंचन दीवान संजय मित्तल सनी कंबोज आशीष कंबोज भरत शर्मा शंकर सैनी सागर गुप्ता रजत शर्मा वर्षा किरण बबली बबीता विभा संगीता प्रभा राजबाला आदि रहे 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहकारिता से ग्रामीण विकास की रफ्तार दृ सहारनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित