Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य कुराश प्रतियोगिता में गाजियाबाद बना चैम्पियन

राज्य कुराश प्रतियोगिता में गाजियाबाद बना चैम्पियन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- डॉ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, उपाध्यक्ष संजय गर्ग व कुलसचिव एसoएचo सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण पदक के साथ गाजियाबाद प्रथम, 13 स्वर्ण पदक के साथ सहारनपुर द्वितीय व 9 स्वर्ण पदक के साथ वाराणसी तृतीया स्थान पर रहा ।उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रान्त कुमार ने  बताया की राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में 19 जिलों से लगभग 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों का चयन कोल्हापुर महाराष्ट्र में दिनांक 19 से 21 मई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा ।इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सैना, किरन, तरुण, मंजू नयाल, मोहित, अगम द्वीप, कुलभूषण, अजीत, आकाश, निकिता, शगुन, दीपक, ध्रुवेश, कुसुम आदि मौजूद रहे ।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम
17 वर्ष आयु वर्ग में-35 किग्रा भारवर्ग में संजना वाराणसी,40 किग्रा भारवर्ग में यक्षिता त्यागी गाजियाबाद,44 किग्रा भारवर्ग में अन्वी गाजियाबाद,48 किग्रा भारवर्ग में प्रीति पटेल वाराणसी,52 किग्रा भारवर्ग में खुशबू वाराणसी,57 किग्रा भारवर्ग में नियरी शामली,+ 57 किग्रा भारवर्ग में  तनिष्का गाजियाबाद,46 किग्रा भारवर्ग में  राघव सहारनपुर,50 किग्रा भारवर्ग में प्रदीप प्रयागराज,55 किग्रा भारवर्ग में यशपाल वाराणसी,60 किग्रा भारवर्ग में आर्यन प्रयागराज,65 किग्रा भारवर्ग में पवन कुमार प्रयागराज,71 किग्रा भारवर्ग में अभिनव सहारनपुर,+71 किग्रा भारवर्ग में ध्रुवेश सहारनपुर 

20 वर्ष आयु वर्ग में-44 किग्रा भारवर्ग में दीक्षा सहारनपुर ,48 किग्रा भारवर्ग में नबिया सहारनपुर ,52 किग्रा भारवर्ग में विधि सहारनपुर ,57 किग्रा भारवर्ग में विनीता सहारनपुर ,70 किग्रा भारवर्ग में खुशबू गाजियाबाद ,55 किग्रा भारवर्ग में शिवम  प्रयागराज ,60 किग्रा भारवर्ग में आर्यन कुमार सहारनपुर ,66 किग्रा भारवर्ग में अक्षय कुमार सहारनपुर ,73 किग्रा भारवर्ग में दीपक मिढ्ढा सहारनपुर ,+91 किग्रा भारवर्ग में कानिश सहारनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहकारिता से ग्रामीण विकास की रफ्तार दृ सहारनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित