आखिरकार 8 दिनों की देरी से में केरल सहित तमिलनाडु मॉनसून की हुई धमाकेदार एंट्री
रिपोर्ट- अमित यादव मोनू
मॉनसून2023: आखिरकार 8 दिनों की देरी से में केरल सहित तमिलनाडु मॉनसून की हुई धमाकेदार एंट्री:अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान के कारण बीते 7 दिनों से द०व० कमजोर हुई मानसूनी हवाए सक्रिय बनी हुई है।
जिसके कारण बीते 24 घंटों में मानसून ने दक्षिण अरब सागर, सम्पूर्ण लक्षद्वीप, सम्पूर्ण कोमोरिन रीजन, केरल के ज्यादातर भागो, दक्षिण तमिलनाडु, मन्नार की खाड़ी, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी व मध्यि भागो औऱ उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है।IMD की आधिकारिक घोषणा के अनुसार मानसून की आगमन रेखा अभी 13.5°N 55°E, 14.0°N 60°E, 13.5°N 65°E, 13°N 70°E, कन्नूर, कोडाइकनाल, आदिरामपट्टिनम, 12.0°N 83.0°E, 16.0°N 88.0°E, 18.5°N 90.0°E व 22.0°N93.0°E से गुजर रही है।मॉनसून के अगले 24 से 48 घण्टो में मध्यि अरब सागर, सम्पूर्ण केरल, तमिलनाडु के अन्य भागों, कर्नाटक, उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यो, मध्यि बंगाल की खाड़ी औऱ शेष बचे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी को कवर करने की परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल है।

0 टिप्पणियाँ