अखिलेश यादव ने अरिशा सलमानी को लैपटॉप देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर की पाइनवुड की छात्रा अरिशा सलमानी को लैपटॉप देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के संग्रहालय की मांग को भी अखिलेश यादव ने हरी झंडी दे दी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 2024 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।
दरअसल वरिष्ठ सपा नेता फैसल सलमानी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान 2024 की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश अखिलेश यादव ने फैसल सलमानी को दिए। फैसल के साथ उनकी बिटिया अरिशा सलमानी भी। जब अरिशा ने बताया कि वह सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में दसवीं की छात्रा है तो अखिलेश यादव ने अरिशा सलमानी को लैपटॉप देकर छात्रा की हिम्मत बढ़ाई और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान फैसल सलमानी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के नाम से एक संग्रहालय बनाया जाना बेहद आवश्यक है ताकि आने वाली नई पीढ़ी मुलायम सिंह यादव के जीवन के संघर्ष और उनके आदर्शों को समझ सके और युवाओं का विजन विकसित हो सके। फैसल सलमानी के ही अनुसार इस पर अखिलेश यादव ने सहमति दी है और कहा है कि जल्द ही नेताजी के नाम से संग्रहालय बनाया जाएगा जिसमें उनके पूरे जीवन काल और संघर्ष की कहानी को दिखाया जाएगा। इसके बाद 2024 की तैयारियों को लेकर वार्ता हुई जिसमें अखिलेश यादव ने सहारनपुर के बारे में चर्चा करते हुए पूरी मेहनत के साथ 2024 की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए।

0 टिप्पणियाँ