एस0ए0एम0 इंटर कालेज मे एड्स जागरूकता क्विज का आयोजन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर-युवाओं को एड्स से बचाव एवं जानकारी देने के लिए सम्भधित जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटियों द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं की भागीदारी के साथ रेड रिबन यूथ फेस्ट का आयोजन की कड़ी मे आज एस ए एम इंटर कालेज के सभागार मे इंटर स्कूल एड्स जागरूकता क्विज का आयोजन किया गया जिसमे एड्स की बेसिक जानकारी, बचाव, संक्रमण के कारण,लक्षण, जाँच,एहतियात इलाज की दवा आदि पर 10 स्कूलों के दो दो छात्र छात्राओं की 10 टीमें बनाकर प्रश्नोत्तरी की जिसमे जे वी जैन इंटर कालेज ने प्रथम स्थान पाकर 3000 रूपये एवं कप, एस डी इंटर कालेज ने द्वितीय स्थान पाकर 2000 रूपये एवं कप तथा गुरु नानक ब्वायज इंटर कालेज ने तृत्य स्थान पाकर 1000 रूपये और कप प्राप्त किया तथा राजकीय कन्या इंटर कालेज देवला ने संतावना पुरस्कार का प्रमाण पत्र हासिल किया, सभी स्कूलों के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये क्विज का संचालन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला एवं वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार द्वारा किया गया
इस मोके पर एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी/जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार एवं गुरु नानकगर्ल्स इंटर कालेज की जीव विज्ञान की अध्यापिका कमलदीप कौर,डा यूपीसेक से डा कुलदीप शर्मा एवं सचिन कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई इस मोके पर एड्स काउंसिलर कामिनी, शिवकांत, अजय वशिष्ठ,पीपीएम परवेंदर यादव का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के अंत मे एस ए एम ईंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा अजय गुप्ता सहित मुख्य लोगो ने पुरस्कार वितरण किया जिला क्षय रोग अधिकारी ने एड ए एम स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, टीचरस एवं स्टाफ का आज के कार्यक्रम मे सहयोग के लिए आभार जताया इस मोके पर आर्य कन्या इंटर कालेज, जे वी जैन इंटर कालेज,राजकीय इंटर कालेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज,एस ए एम इंटर कालेज, गुरु नानक इंटर कालेज कर्म दास -चंडी प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज,राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज देवला आदि के प्रतिभागियों के साथ साथ अध्यापकगण उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ