Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एस ए एम इंटर कॉलेज ने प्रचार प्रसार को भी प्रोत्साहित किया

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एस ए एम इंटर कॉलेज ने प्रचार प्रसार को भी प्रोत्साहित किया

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एस ए एम इंटर कॉलेज  में आज सामुदायिक आउटरिच दिवस के रूप में मौहल्ला  रामनगर ,पठानपुरा एवं गोविंदनगर में जाकर लोगो को जल संचयन की प्रविधियों की जानकारी देते हुए जल शक्ति मिशन के उद्देश्य से अवगत कराया तथा इसके प्रचार प्रसार को भी प्रोत्साहित किया।

 इस दौरान स्वच्छता पखवाड़े के बारे में जानकारी देते हुए भूगोल प्रवक्ता ब्रिजेश पुंडीर ने स्वच्छ शौचालय के प्रयोग व घरो में निष्प्रयोज्य पड़े कचरे को सुव्यवस्थित करके संक्रामक  बीमारियों से बचाव के बारे मे भी जानकारी दी गई। आज के आउटरिच भ्रमण के दौरान स्थानीय  नगर निगम पार्षद अन्नू वर्मा व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने भी कालेज प्रधानाचार्य, शिक्षको व छात्र छात्राओं के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभी लोगो को जल शक्ति मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी।आज के कार्यक्रम में आउटरिच के दौरान कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 अजय कुमार गुप्ता ने स्वच्छता के इस मिशन में सभी नागरिकों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की तथा स्वच्छता के प्रति स्वयं भी सचेत रहने व आसपास के लोगों को भी सचेत करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान जनसामान्य भी स्वच्छता के प्रति उत्सुक नज़र आया तथा जनप्रतिनिधियों, प्रधानाचार्य, शिक्षको व छात्रो के द्वारा चलाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में नवीन गुलाटी, रामवीर सिंह, मनीष कुमार गुप्ता आदि शिक्षक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष