Ticker

6/recent/ticker-posts

नेत्र जाँच शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने 150 मरीजों की आँखों की जाँच की

नेत्र जाँच शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने 150 मरीजों की आँखों की जाँच की

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने 150 मरीजों की आँखों की जाँच की। जिनमें से 10 मरीज मोतियाबिंद के मरीजों को चिकित्सकों ने सुरक्षा सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिए। 

रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष पवन गोयल के निर्देशानुसार रवि कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम कलरपुर गुर्जर में पश्चिम व्यापारी एकता व्यापार मंडल की तरफ से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल शाखा माननी से पहुंचे डाक्टर युवराज सिंह व संदीप कुमार ने स्टाफ के सहयोग से 150 मरीजों की आँखों की निःशुल्क जाँच की इस दौरान जाँच में मोतियाबिंद के 10 मरीजो कि आँखों में मोतियाबिंद की कमी पायी गई। जिन्हें चिकित्सकों ने सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा है आंखें अनमोल रत्न है इनके बिना इंसान अधूरा है। उत्तराखंड प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है ऐसे पुण्य कार्यों में समाज के समृद्ध लोगों को भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान सुरेश पाल पूर्व प्रमुख, कन्हैया गुप्ता, नगर अध्यक्ष जैद चौधरी, महासचिव गौरव गुप्ता, अंकित जैन, नीरज सिंघल हैप्पी, विनोद धीमान, विनोद वर्मा, डॉक्टर विजय वर्मा, दिलीप कुमार, नीटू कुमार, नीरज कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष