Ticker

6/recent/ticker-posts

अलग अलग जगह से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार

अलग अलग जगह से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग अलग जगह से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बाद जेल भेज दिया है। 

एसएसपी विपिन ताड़ा द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी व सीओ नकुड़/ गंगोह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा गठित की गई पुलिस टीम में शामिल एस आई लक्ष्मण सिंह व कांस्टेबल आशीष ने मुखबिर की सूचना पर गाँव तुरमत खेड़ी नहर पुल के पास से अभियुक्त सामुन पुत्र रुकमदिन को छः बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम में शामिल हैड कांस्टेबल उपेंद्र व कांस्टेबल रविकुमार ने मुखबिर की सूचना पर गाँव मनानी हाइवे के पास से रोहित पुत्र राजीव ऊर्फ राजू निवासी मौहल्ला काजियान रामपुर मनिहारान को 11 बोतल हरियाणा कैश माल्टा शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष