मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश घायल/गिरफ्तार
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर । थाना फतेहपुर पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में वांछित ₹25000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है फायरिंग के दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया पकड़े गए बदमाश से एक बाइक अवैध हथियार बरामद किए हैं जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा है घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है आरोपी पर उत्तराखंड समेत जनपद के विभिन्न स्थानों में मुकदमे दर्ज हैं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशन मे जनपदीय पुलिस द्वारा गौकशी की घटनाओं को रोकने व गौकशी के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा इसी क्रम में गत रात्रि में जब थाना फतेहपुर पुलिस ने सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति ग्राम जयसिंघा मोड़ की तरफ आने वाले हैं, जिनके पास अवैध असलहा भी है। थाना फतेहपुर पुलिस ग्राम जयसिंघा मोड पर चेकिंग करने लगी तो जयसिंधा मोड की तरफ आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को वही सदिग्ध व्यक्ति लगने पर रूकने का इशारा किया तो दोनो व्यक्ति पुलिस पार्टी के ऊपर फायरिंग करके ग्राम जयसिंघा के जंगल की तरफ भागे थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया तथा इसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश का नाम वजीर पुत्र नजीर निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर है। बदमाश वजीर उपरोक्त 25 हजार का इनामी अभियुक्त है जो थाना रामपुर मनिहारन से मु0अ0सं0 217/2023 धारा 3,5,8 गौवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि०, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर से गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा है तथा थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त भी है। इसके अलावा इस पर जनपद व उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न थानो में गंभीर धाराओ में करीब 20 मुकदमे दर्ज है। घायल/गिरफ्तार बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार बदमाश की तलाश हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 155/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 शस्त्र अधि०, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर पंजीकृत किया गया है।पुलिस पूछताछ में वजीर द्वारा बताया गया कि मैने व मेरे साथी ने रामपुर मनिहारान के वृन्दावन पैलेस के पास गौकशी की थी। उन्हे पता था कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जनपद सहारनपुर व उत्तराखण्ड राज्य के बार्डर पर गौकशी करते हैं तो उसने व मेरे साथी ने सोचा कि पूर्व की भांति योजनाबन्ध तरीके से बार्डर के किसी गांव से पशु को बार्डर पार (उत्तराखण्ड) ले जाकर कटान कर के बेच देंगे। इसलिए किसी पशु की तलाश मे ही हम जयसिंघा गांव की तरफ जा रहे थे कि अचानक से पुलिस टीम सामने से आ गई। हमने भागने की फिराक मे पुलिस टीम पर फायर कर दी।

0 टिप्पणियाँ