Ticker

6/recent/ticker-posts

एस0 ए0एम इंटर कॉलेज में आज 08 वें स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत दिलाई गयी शपथ

एस0 ए0एम इंटर कॉलेज में आज 08 वें स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत दिलाई गयी शपथ

 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर/एस0ए0एम इंटर कॉलेज में आज 08 वें स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सभी छात्र/छात्राओ सहित शिक्षक/शिक्षिकाओ एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई गयी।इससे पूर्व नागरिक शास्त्र प्रवक्ता रामवीर सिंह द्वारा सभी छात्र/छात्राओ को स्वच्छता पखवाड़े के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पखवाड़े में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गयी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 अजय कुमार गुप्ता ने स्वच्छता के इस मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षको एवं समुदाय की भगीदारी निश्चित रूप से स्वच्छता के इस मिशन को लक्ष्य तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम में मनोज कुमार काकरान, एनसीसी अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, नवीन गुलाटी, सुबोध कुमार पुंडीर,अजय कुमार विश्वास, मुनीश कुमार गुप्ता,संजय शर्मा सहित समस्त छात्र, छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाओ एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की भागीदारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष