पेड़ पौधे हमारी परमपराओं एवं संस्कृति का हिस्सा /डॉ एस के उपाध्याय
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर/ स्पिक मैके द्वारा स्पिक मैके के "नेचर वाक" मॉड्यूल का आयोजन कंपनी गार्डन में किया गया।युवाओ को नेचर वाक कराने के लिए प्रख्यात प्रयवर्णविद् डॉ एस के उपाध्याय को आमंत्रित किया गया
उपस्थित छात्र छात्राओं को कंपनी बाग के इतिहास के बारे में बताते हुए कई प्रकार के पेड़ पौधों ,पुष्पों एवम वृक्षो के बारे में जानकारी दी और बताया की किस प्रकार पेड़ पौधे हमारे जीवन एम् परम्पराओ से जुड़े है, उन्होंने बताया की चाय सबसे पहले इस उद्धान मे विकसित की गयी,आज का युवा वर्ग अपना अधिकतम समय मोबाइल एवम इंटरनेट में लगा रहा है और प्रकृति से विमुख हो रहा है। इस नेचर वाक का मुख्य उद्देश्य बच्चो को प्रकृति से जोड़ना था किस्मे बच्चो ने पुराने बरगद की छाया में बैठ कर स्पिक मैके प्राणायाम का आनंद भी उठाया और प्रकृति की सुंदरता को आत्मसात करने का प्रयास । इस अवसर पर युवाओ ने उत्सुकता से डॉ एस के उपाध्याय से प्रकृति एवं वृक्षो से जुड़े कई प्रश्न पूछते हुए अपनी जिज्ञासा को शांत किया। डॉ एस के उपाध्याय ने कहा पेड़ पौधे हमारी परमपराओं एवं संस्कृति का हिस्सा है और स्पिक मैके संस्था एक संस्था मात्र ही नही बलिक एक आंदोलन के रुप मे कार्य करते हुए युवा वर्ग को जाग्रत करने का अथक प्रयास कर रही है। युवाओ को जानकारी देते हुए बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस गार्डन एशिया का माना हुआ बोटनिकल गार्डन है और यह हमारे सहारनपुर शहर की धरोहर भी है।बच्चो ने इस अवसर पर समन्वयक शेफाली मल्होत्रा ने कहा इसमें विशेष योगदान युवा वर्ग का ही होगा कार्यकर्ता प्रतिभागिता करेंगे। ने बताया आगामी अक्टूबर माह तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस गार्डन एवम रिमाउंट डिपो में नेचर वाक आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न विद्यालय भाग लेंगे। इस अवसर पर युवाओ को पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए अपने घर एवं आस पास पेड़ लगाने के लिए भी प्रेरित किया । कार्यक्रमके संयोजन में सुभाष धीमान एवं प्रतीक पंवार का मुख्या सहयोग रहा पाइन वुड स्कूल ने किया क्रायक्रम में रेनबछात्र उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ