Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान /कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी से पुलिस ने 20 लीटर शराब खाम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी को आबकारी अधिनियम में जेल भेज दिया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशानुसार अपराध पर अंकुश लगाने को चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा गठित टीम में शामिल एसआई आनंद पोसवाल,कांस्टेबल दुर्गेश कुमार व अंकित कुमार ने चेकिंग के दौरान सहजवी पुलिया से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी से तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लीटर शराब खाम बरामद की है।आरोपी की पहचान  सुंदर पुत्र कालूराम निवासी नयागांव उर्फ नयाबांस थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब को कम दाम में लाकर अपने गांव में अधिक दामों में बेंचकर मुनाफा कमाता है। पकड़े जाने पर आरोपी पुलिस से माफी की गुहार लगाता रहा।कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि वह पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वालो का सम्मान करते हैं किसी भी आपराधिक कार्य में लिप्त रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष