Ticker

6/recent/ticker-posts

हज़रत मौलाना जहूर अहमद कासमी ज़िंदगी भर इल्म की रोशनी फैलाते रहे-मौलाना शमशीर क़ासमी

हज़रत मौलाना जहूर अहमद कासमी ज़िंदगी भर इल्म की रोशनी फैलाते रहे-मौलाना शमशीर क़ासमी

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-मदरसा जामिया दावतुल हक़ मुईनिया में तजियती बैठक कर प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला अध्यक्ष हज़रत मौलाना जहूर अहमद कासमी के इंतेक़ाल पर ग़म का इज़हार किया गया और उनके लिए दुआए मग़फ़िरत की गई।

चर्रोह स्थित मदरसा जामिया दावतुल हक़ मुईनिया में ताजियती बैठक में हज़रत मौलाना शमशीर क़ासमी ने कहा कि हज़रत मौलाना जहूर अहमद कासमी साहब बहुत बड़े आलिम थे जो ज़िंदगी भर इल्म की रोशनी फैलाते रहे उन्होंने गांव गांव जाकर कमेटी गठित कर समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा एवं नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जिसके नतीजे में बहुत सारे लोगों की जिंदगी बदल।उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए प्रत्येक जनपद में भाईचारा सम्मेलन कर अमन और शांति का पैगाम दिया वह जुल्म और अन्याय के खिलाफ बे खौफ आवाज उठाते थे।मौलाना अरशद ने कहा कि हजरत मौलाना जहूर अहमद साहब सादगी और अच्छे अख़लाक़ के लिए मशहूर थे वह दिन रात इंसानियत की भलाई और उन्नति के लिए सोचते थे।मौलाना हुसैन मजाहिरी ने कहा कि हज़रत मौलाना जहूर अहमद साहब कासमी का जाना एक बड़ा नुकसान है।बैठक में हज़रत मौलाना जहूर साहब कासमी के लिए दुआए मग़फ़िरत की गई।अध्यक्षता मदरसा प्रबन्धक हजरत हाजी शमशाद ने की और संचालन मौलाना हुसैन ने किया।इस दौरान मौलाना तय्यब, हाफिज शराफत, सादिक प्रधान, चौधरी,नईम,फारूक ,शाहदीन,अब्दुल,कादिर,अरशद,तंसीफ,आशिक बिलाल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष