संघ का उद्देश्य ब्लॉक के कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण कराना-विश्वास चौधरी
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
ब्लॉक कॉलोनी में ब्लॉक प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रमुख संघ का गठन किया गया।सढोली ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया।मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख प्र0 योगेश कुमार पुंडीर को संघ का ज़िला महामंत्री व रामपुर मनिहारान ब्लॉक प्रमुख प्र0 विजयपाल सिंह को संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया।नव मनोनीत संघ के जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने कहा कि संघ का उद्देश्य ब्लॉक के कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण कराना है।उन्होंने कहा कि किसी भी ब्लॉक प्रमुख का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।कोषाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि संघ क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता पर नज़र रखेगा और सभी ब्लॉक में निष्पक्ष रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।इस दौरान रामपुर मनिहारान ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी,मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राखी पुंडीर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ