Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस पर वीर पुलिस के जवानों को याद किया

 पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस पर  वीर पुलिस के जवानों को याद किया

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-शहीदों के सम्मान में पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया,आज ही के दिन 21 अक्तूबर 1969 मे लद्दाख के हाॅट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा 20 भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था,जिसमें 10 भारतीय पुलिस कर्मी शाहिद हो गए थे ,और 7 कैद हो गये थे उसी ही दिन से शहीदों के सम्मान में आज ही के दिन पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन स्थित स्मृति परेड का आयोजन किया गया

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा तथा समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विगत वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में उन्हे श्रृद्धांजली अर्पित की गयी।पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा,कि आज का यह दिन 1969 में चीन के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करते अपनी जवान गंवाने वाले 10 पुलिस कर्मियों के बलिदान दिवस को याद दिलाता है।इस मोके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा ने कहा,कि आज भारत के उन वीर पुलिस के जवानों को याद किया जाता है,जिन्होंने कर्तव्य की पंथी में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।इस मोके डीआईजी अजय कुमार साहनी व एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा द्वारा शहीद हुए पुलिस कर्मियों के आश्रितों को 5,000 रूपए व एक ऊनी शाॅल भेंट स्वरूप दी गई।इस मोके पर एसपी सिटी अभिमन्यु,एसपी देहात सागर जैन,एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा,राजपत्रित अधिकारियों एवम पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल अज़हा की नमाज़ हर्षोल्लास शांतिपूर्वक हुई सम्पन्न