विभाग और संस्था का आपसी समन्वय होना बहुत जरूरी-अनूप खन्ना
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1) से कहा कि विभाग और संस्था का आपसी समन्वय होना बहुत जरूरी है इसके पश्चात उन्होने श्रीमान एडिशनल कमिश्नर महोदय (ग्रेड-1) प्रशासन, जीएसटी विभाग सहारनपुर जोन, सहारनपुर के समक्ष जीएसटी से संबंधित समस्याओं जैसे फेक इनवॉइस, एसएमटी-10 नोटिस में 10 से 15 दिन का समय दिया जाता है जबकि एक्ट में 30 दिन का प्रवाधान है, जीएसटी के नयें रजिस्ट्रेशन के सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी आपत्ति लगाकर रजिस्ट्रेशन जारी नही किया जा रहा है, जीएसटी रजिस्ट्रेशन कैंसिलेशन की एप्लीकेशन कई माह तक पेंडिग रहती है जबकि उनका निस्तारण 30 दिन के अंदर हो जाना चाहिए, जीएसटी में जिस फर्म में एक बार धारा-73 (द्वितीय नोटिस) की कार्यवाही समाप्त हो चुकी है पुनः उसी के लिए नोटिस जारी किए जा रहे है, नोटिस की सूचना न होने के कारण या सुनवाई की तिथि निकल जाने पर जिनके कैस पेंडिग हो जाते है उनको पुनः सुनवाई का एक अवसर देने का प्रावधान होना चाहिए जैसे की पूर्व मंे वेट में धारा-32 में दिया जाता था, इसके अलावा अन्य जीएसटी से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा की गई।चैप्टर सचिव अशोक छाबडा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों का स्थानीय उद्यमियों के प्रति सकारात्मक रवैया होना चाहिए इसके अलावा संस्था के बहुत से सदस्यों के पास जीएसटी विभाग के वर्ष 2017-18 व 2018-19 के नोटिस आ रहे है जिस कारण से संस्था के सदस्यों को परेशानी हो रही है।चैप्टर कोषाध्यक्ष राही मक्कड ने बताया कि जीएसटी में आईटीसी 2बी एवं 3बी का मेल करके ही उद्यमी जीएसटी जमा करता है, उनके यहाँ एसआइबी जॉच नही होनी चाहिए क्योकि 2बी के अन्दर जो आईटीसी दी जाती है वह विभाग द्वारा पूरी जॉच करके ही दी जाती है। एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-1) प्रशासन, जीएसटी विभाग सहारनपुर जोन, सहारनपुर सत्यपाल सिंह ने संस्था के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आप लोगो ने सही कहा है कि आपको और हमें आपस में समन्वय बनाकर रखना बहुत ही आवश्यक है। आपने जीएसटी से संबंधित जो समस्याएं बताई है उसका समाधान करवाने हेतू संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा उन्होने कहा कि जिस भी उद्यमी को अपनी फर्म का जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाना है तो वह सीधे मुझसे मेरे कार्यालय में आकर मिल सकता है उनकी फर्म का रजिस्ट्रेशन उसी दिन करवा दिया जायेगा। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि किसी भी सदस्य का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना, विशेष आमंत्रित सदस्य (सीईसी) आर.के.धवन, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण राजीव सिंघल, मंडलीय सचिव गौरव चौपडा, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गांधी, राकेश गांधी, श्रम विभाग कन्वीनर अनुज कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य पुनीत डंग आदि सदस्य उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ