Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा जिला कार्यालय पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई

सपा जिला कार्यालय पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रखंड समाजवाद नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों सिद्धांतों को अपने पर  बल दिया।।

आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई इस अवसर पर उनके चित्र पर सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत जयप्रकाश नारायण ने सदैव ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया और उन्होंने एक ऐसी अलग जगही की जिसने संपूर्ण देश में एक दिन क्रांति को जन्म दिया हमें उनके आदर्शों सिद्धांतों को जीवन में अपनाना चाहिए।वरिष्ठ  नेता सरफराज खान एवं प्रदेश सचिव मंगाराम कश्यप ने कहा कि सदैव समाजवाद को सर्वोपरि मानने वाले जयप्रकाश नारायण ने पूरे देश की राजनीति नई शुरुआत कर सभी लोगों को जागने का काम किया उन्होंने आपातकाल की स्थिति में भी आपने आंदोलन को जारी रखा।जिला महासचिव जितेंद्र राणा बाबा ने कहा कि संपूर्ण क्रांति के बल पर बिहार विधानसभा भंग हो गई तो उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है हमें अभी और संघर्षों के बल पर आगे बढ़ना होगा तभी इस देश में नई क्रांति की ऊर्जा उत्पन्न हो सकेगी हमें अब भी एक संपूर्ण क्रांति की आवश्यकता है जिस देश में महंगाई भ्रष्टाचार पर विश्राम लग सके।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  राष्ट्रीय सचिव सलीम अख्तर एवं जिला उपाध्यक्ष परीक्षित वर्मा व अब्दुल गफूर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी नेत्री को भी हारने वाले  जयप्रकाश नारायण जैसे महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाना होगा तभी देश का नया सूर्य उदय हो सकता हैश्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा अधिवक्ता प्रकोष्ठ  प्रदेश सचिव  जमाल साबरी जिला उपाध्यक्ष नियाज हसन जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी  नितिन यादव जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ विपिन चौधरी एडवोकेट जिंदा प्रीतम गुर्जर गुलशेर सलमानी संदीप यादव हाजी खुर्शीद कटार सिंह रवि कंबोज राजकुमार हरीश वेदपाल पटनी आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष